'हमारे पास कोई विकल्प नहीं था', शेख हसीना के सवाल पर भारतीय राजदूत को बांग्लादेश को सीधा जवाब
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारत और बांग्लादेश के संबंध पिछले कुछ समय से लगातार तनाव भरे रहे हैं। इसी क्रम में बांग्लादेश में भारतीय राजदूत दिनेश त्रिवेदी ने शेख हसीना के मुद्दे पर नई दिल्ली के रुख को स्पष्ट किया। अभी तक राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार करने वाले त्रिवेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान साफ तौर पर कहा कि भारत शुरुआत से ही इस बात को कहता आ रहा है कि वह इस मामले (शेख हसीना को वापस भेजने) पर कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार कर रहा है। ऐसे में इसमें किसी तरह की समय सीमा नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही भारतीय राजदूत ने साफ किया कि संकट के समय शेख हसीना जब भारत आईं, तो उस वक्त नई दिल्ली के पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने राजदूत दिनेश त्रिवेदी से शेख हसीना की वापसी को लेकर सवाल पूछा। इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.