शाहजहांपुर, मार्च 15 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय जरियनपुर में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से "हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी और खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिकाओं खुशबू गुप्ता, ज्योति, नम्रता कमल, मनोरमा दुबे और पूजा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेष शिक्षा से जुड़े योगेन्द्र केसरवानी और मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्र सोहित कुमार और आशुतोष द्विवेदी को भी प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों राजवेटी, मनोरमा, गायत्री मिश्रा, संतोषी और माधुर...