नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- जिस दशक में हम और आप जी रहे हैं उसके हर कोने में आपको कॉटेंट क्रिएटर्स और उनकी रील्स की दुनिया ही नजर आएगी। रील्स के इसी खोखले झरोखे से फिलहाल देश की सबसे पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी को भी देखा जा रहा है। अभी यहां जाने पर ऐसा लगता है मानो शहर के हर गली-कूचे में एक बंदा कैमरे लिए खड़ा है, जो हर समय वारयल होने के लिए आपमें कॉन्टेंट की तलाश कर रहे हो। वायरल होने के इसी मंशा के बीच बनारस के एक ऐसी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे देश का सियासी माहौल में भी उबाल देखने को मिला। वहीं इस खबर के सच्चाई जनने हम खुद उसी जगह पहुंचे जहां से ये पूरा शोर उठा है। रील्स की आधी सच्ची दुनिया से निकालकर हम आपको इस जिंदादिल शहर के एक ऐसी गली में ले चलते हैं, जहां टूट रही दिवारों के बीच रखी है एक पुरानी सी शहनाई और उसी ...