रुद्रपुर, मार्च 8 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामचंद्र राय पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की मांग को लेकर समिति कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। रविवार को उत्तम आचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शक्तिफार्म चौकी प्रभारी प्रकाश भट्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि छह जनवरी की शाम कथावाचक व बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामचंद्र राय निवासी बैकुंठपुर पर हमला हुआ था। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कार्यकर्ताओं ने मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विनय विश्वास, अमित सरकार, सुमिंदर यादव...