नई दिल्ली, मार्च 6 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई। तरुण की मौत के बाद से ही इलाके में तनाव है। तरुण की हत्या से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। इलाके में पुलिस बल तैनात है ताकि किसी भी तरह की तनाव की स्थिति से निपटा जा सके। बुधवार की रात तरुण दोस्तों संग होली सेलिब्रेट करने के लिए घर से बाहर निकला था। पुलिस और परिवार के मुताबिक इसके कुछ घंटों बाद ही पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसपर हमला कर दिया और इसके बाद अगले दिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस और परिवार के मुताबिक तरुण को लोहे की रॉड, ईंटों, पत्थरों और अन्य चीजों से पीटा गया था।गुब्बारे से निकले छींटे विवाद की जड़? पुलिस की शुरुआती रिपोर्टों से पता चल...