'हमको इंडियन बोलो'; रिजिजू ने अरुणाचल की बच्ची से की बात, कहा- पूरा भारत तुमसे प्यार करता है
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची टिंकल हाल के दिनों में सोशल मीडिया में वायरल थी। वह इस बात से आहत थी कि लोग उसे चाइनीज बोलते थे। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि लोग उसे भारतीय बोलें। इस मासूम बच्ची का वीडियो वायरल हुआ। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तक भी यह बात पहुंची। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान वीडियो कॉल पर उस लड़की से बात की है। रिजिजू ने उसका हौसला बढ़ाते हुए कहा, "तुम्हें पता है कि तुम बहुत मशहूर हो गई हो? अब पूरा भारत तुमसे प्यार करता है।" आपको बता दें कि इंडिया टुडे के कार्यक्रम के दौरान किरेन रिजिजू को टिंकल के बारे में बताया गया। उस मासूम से बात करने का उनसे अनुरोध किया गया, जिसपर वह तुरंत तैयार हो गए। वीडियो कॉल पर रिजिजू ने टिंकल से हिंदी में बात की और उसके माता-पिता के बारे में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.