शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- शाहजहांपुर। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर संत बाबा नीब करोरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है। पत्र में विनीत मिश्र ने कहा कि बाबा नीब करोरी महाराज का जीवन हनुमान जी की भक्ति और आध्यात्मिक सेवा के लिए समर्पित रहा। देश-विदेश में उनके करोड़ों श्रद्धालु हैं और बड़ी संख्या में भक्त उनके जीवन पर बनी फिल्म देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने से गरीब और मध्यमवर्गीय श्रद्धालुओं पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे भी फिल्म आसानी से देख सकेंगे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हनुमान अंश में स्क्रीन पर छलकी शिप्रा-भवाली की खूबसूरती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...