हाजीपुर, अप्रैल 20 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित 'स्व-गणना' अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए रविवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। डीएम ने स्वगणना अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 17 अप्रैल से प्रारंभ इस अभियान को निर्धारित अवधि 01 मई 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। निर्देश दिया कि पंचायत स्तर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दस अन्य लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य दिया गया। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित पदाध...