जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। समाज सेवा और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "स्विंग फॉर ए कॉज" थीम के साथ जमशेदपुर रोटरी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन गोलमुरी गोल्फ कोर्स में किया गया। इस टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से आयोजन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने किया। प्रतियोगिता 18 होल के स्टेबलफोर्ड फॉर्मेट में खेली गई, जिसमें शहर के गोल्फ खिलाड़ी, समाजसेवी और कई गणमान्य लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केक काटकर और गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने रोटरी क्लबों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विशेष जरूरत वाले बच्चों की शिक्षा के लिए समाज को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।टूर्नामेंट की खास आकर्षण ब्लाइंडफोल्ड पुटिंग गतिविधि रही, जिसमें खिलाड़ि...