लखनऊ, जून 7 -- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर रविवार को विभूति खंड के इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सभागार में गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी महेन्द्र पाल सिंह ने सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता को जन-स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बताते हुए प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि केवल सुरक्षित भोजन ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक खान-पान के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना भी जरूरी है। उन्होंने पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स के दैनिक उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आईआईए और फूड एक्सपो की ओर से हुए काय्रक्रम का मुख्य विषय 'बोझ से समाधान की ओर : सुरक्षित भोजन हर जगह' रहा। यह भी पढ़ें- दस प्रतिभावान बच्चे सम्मानित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक...