मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल, प्रदेश महामंत्री रति कौशिक, मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह सहित पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर भाषण एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अल्प आयु में ही अपने विचारों से पूरी दुनिया को प्रभावित किया और शिकागो धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया। प्रदेश महामंत्री रति कौशिक ने युवाओं से "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको" संदेश को अपनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिं...