अल्मोड़ा, जून 1 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रामकृष्ण कुटीर और एसएसजे विवि की ओर से 'भारतीय समाज व्यवस्था, कौशल विकास और स्वामी विवेकानन्द के विचारों में मूल्यपरक शिक्षा' विषय पर संगोष्ठी हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने से देश सशक्त बनेगा। रामकृष्ण कुटीर के शिवानन्द सभागार में संगोष्ठी में एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि हम विकसित भारत के स्वरूप को तभी साकार कर सकते हैं। तन-मन व राष्ट्रहित के विचारों को अपने मन-मस्तिष्क में धारण करके देश के हित में अपनी समग्र शक्ति का उपयोग करें। ढाका विश्वविद्यालय के प्रो. मिल्टन कुमार देव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों के अनुपालन से ही हम अपने समाज, कौशल विकास और शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रहित में प्रतिपादित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- स्व...