बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में वार्षिक महोत्सव इंवर्सिया-2026 से पूर्व होने वाले पारंपरिक कार्निवल का बुधवार को आयोजन हुआ। इसमें महोत्सव की तारीख और थीम का आधिकारिक रूप से अनावरण किया करते हुए बताया गया कि इस वर्ष यह 23 और 24 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव की थीम 'स्वरंग' रखी गई है। थीम 'स्वरंग' विविधता, एकता और रचनात्मकता के मेल का प्रतीक है, जो विभिन्न संस्कृतियों, विचारों और प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का संदेश देती है। कार्यक्रम की शुरुआत अभिरुचि क्लब के द हॉबी क्लब की एक सुन्दर प्रस्तुति से हुई। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम ने इंवर्सिया-2026 की तिथि और थीम 'स्वरंग' की औपचारिक घोषणा की। मौके पर मौजूद विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। समापन अवसर पर ओपन डीजे का आयोजन किया गया, जिसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.