रुद्रपुर, मार्च 3 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.मनमोहन सिंह चौहान ने प्रतिष्ठित 'डॉ. डी. सुंदरेसन स्मृति व्याख्यान' में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा आयोजित व्याख्यान में कुलपति डॉ.चौहान ने 'सहायक पशु प्रजनन प्रौद्योगिकियां: विकसित भारत 2047 की ओर' विषय पर कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, जलवायु-अनुकूल नस्लों के विकास और स्वदेशी नस्लों के संरक्षण में आधुनिक प्रजनन तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बताया कि कृत्रिम गर्भाधान, अंडाणु संकलन एवं परखनली निषेचन, भ्रूण प्रत्यारोपण और जीनोमिक चयन जैसी तकनीकें पशुधन की आनुवंशिक गुणवत्ता सुधारने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में...