हल्द्वानी, जुलाई 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को मुखानी चौराहा स्थित शिव शक्ति गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों की उपस्थिति में उनके हितों के लिए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। अल्मोड़ा के स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत, प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। प्रमुख मांगों में देहरादून में सरकार की ओर से आवंटित भूमि पर स्वतंत्रता सेना...