बागेश्वर, जून 16 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों को लेकर मंगलवार को विकास भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगें और समस्याएं रखीं, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वृद्धजनों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम निर्माण का मुद्दा उठाया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक परीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, कौसानी-भतड़िया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में स्वतंत्रता सेनानी मोटर मार्ग रखने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सड़क के विस्तार को ल...