सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय एवं सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा का महाअभियानबैठक में प्रतिभागी बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य समारोह स्थल डुमरा परेड मैदान सहित जिले के अन्य समारोह स्थलों पर साफ-सफाई, साज-सज्जा, ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, परेड, मार्चपास्ट, खेलकूद प्रतियोगिताओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: वंदे भारत थीम पर आयोजित होगा हर घर ति...