वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। नमामि गंगे ने नगर निगम के साथ मिलकर 'स्वच्छता ही सेवा है-सफाई ही पूजा है' सूत्र वाक्य के साथ स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार को दशाश्वमेध से मानमंदिर घाट तक स्वयंसेवकों ने पहले गंगा किनारे जल से प्रदूषण कारक सामग्री बाहर निकाली। इसमें नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में अनिकेत तिवारी अमित त्रिवेदी, अर्जुन चौरसिया, नगर निगम के कर्मचारी दिनेश, रेखा, शंभू, शिवी ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...