अलीगढ़, जुलाई 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वेट लॉस इंजेक्शन का चलन अब सिर्फ मोटापे या डायबिटीज के मरीजों तक सीमित नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर फिट और स्लिम दिखने की चाह, शादी से पहले आकर्षक लुक पाने की इच्छा और तेजी से वजन घटाने की उम्मीद ने इस इंजेक्शन की मांग को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। शहर में हर महीने 100 से अधिक लोग डॉक्टर्स से ऐसे इंजेक्शन लगाने की मांग कर रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या युवतियों और युवाओं की है। दरअसल, यह दवा मूल रूप से मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के इलाज के लिए विकसित की गई थी। लेकिन अब सामान्य वजन वाले या थोड़ा-बहुत वजन कम करना चाहने वाले लोग भी इसे अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तीन साल पहले जहां एक महीने के कोर्स की कीमत करीब 20 हजार रुपये थी, वहीं अब यह घटकर लगभग 1800 रुपये तक...