फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे में ठगी का एक ऐसा मामला हुआ है। जिसने बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' की याद ताजा कर दी। शातिरों ने बिल्कुल उसी अंदाज में फर्जी पुलिस बन छापेमारी का ड्रामा रचकर पांच लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को आखिरी वक्त तक कुछ समझ नहीं आया और बदमाश फिल्मी स्टाइल में रकम लेकर फरार हो गए। लेबर कॉलोनी, गोविंद नगर कानपुर निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान पहले से कचवइनपुर थाना घाटमपुर निवासी जीत सिंह से थी, जो फैक्ट्री में साथ काम कर चुका था। कुछ समय पहले जीत सिंह दोबारा संपर्क में आया। फोन पर बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने बहन की शादी का हवाला दिया और भरोसे में लेकर सोने के आभूषण गिरवी रखने के बदले पांच लाख रुपये मांगे। आठ अप्रैल को उसने जहानाबाद के अमौली तिराहे पर बुलाया। तय समय पर रंजीत सिंह अपने ...