नई दिल्ली, अगस्त 3 -- अगर 'स्पाइडर मैन - ब्रैंड न्यू डे' अभी तक नहीं देखी है तो देखने जाने का प्लान कर रहे हो, तो कुछ जरूरी बातें जान लो। क्योंकि ये चीजें आपको फिल्म में नहीं बताई जाएंगी। फिल्म के ट्रेलर में आपने नोटिस किया होगा कि स्पाइडर मैन एक विशालकाय गाड़ी पर सवार शख्स के साथ नोकझोंक और हंसी मजाक करता नजर आता है। आखिर हाथ में बड़ी सी बंदूक लिए घूम रहा यह शख्स कौन है? अगर मार्वल की फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि यह 'पनिशर' (Punisher) है, जिसकी मार्वल कॉमिक में बहुत अहम जगह रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि यह स्पाइडर मैन मूवी में क्या कर रहा है?स्पाइडर मैन मूवी में क्या कर रहा है पनिशर? तो इस सवाल का जवाब यह है कि आयरन मैन (टोनी स्टार्क) की मौत के बाद स्पाइडर मैन मूवी में उसके मेंटॉर की जगह खाली हो गई थी। एक ऐसा अधूरापन...