रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के युवा महोत्सव 'स्पंदन' के तहत चयन प्रक्रिया में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए विभिन्न छात्र संगठनों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की। आजसू छात्र संघ, आदिवासी छात्र संघ और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि विवि स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ही केंद्रीय युवा महोत्सव 'स्पंदन' में शामिल करने का प्रस्ताव था। हालांकि, छात्रों ने आरोप लगाया कि इस चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर अनियमितता बरती गई। सूची में ऐसे कई नाम शामिल कर लिए गए हैं, जो न तो विवि स्तरीय स्पर्धाओं का हिस्सा थे और न ही डीएसपीएमयू के नियमित छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.