नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के समुद्री रास्ते में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। इसी संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक भ्रामक दावा तेजी से फैलाया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय व्यापारिक जहाज पाकिस्तान का झंडा इस्तेमाल कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये जहाज खुद को ईरान के हमले से बचाने के वास्ते 'पाकिस्तानी झंडे' का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) की इसका फैक्ट चेक कर दिया।क्या है पूरा मामला और फर्जी दावा? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस व्यापार मार्गों में से एक है। ईरान द्वारा इस मार्ग पर कई देशों के जहाजों की आवाजाही को प्रतिबंधित या नियंत्रित किए जाने के बाद से लगातार अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.