नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बाद शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज (सोमवार, 27 जुलाई) को पहली बार संसद पहुंचे थे। एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए के कई सांसदों ने उनका भव्य स्वागत किया और पाग पहनाकर उन्हें संसद भवन के अंदर ले गए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनकी तरफ बढ़कर सहानुभूति जताने की कोशिश की लेकिन प्रधान ने उन्हें टका सा जवाब दे दिया। दरअसल, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधान से सहानुभूति जताते हुए कहा, 'इट हैपन्स' (ऐसा होता है)। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने तुरंत जवाब दिया 'नथिंग हैपन्ड' (कुछ नहीं हुआ है)। इसके बाद प्रधान ने कहा- 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट' (मैं सड़क पर संघर्ष करने वाला नेता हूं, एसी रूम ...