छपरा, मई 26 -- फोटो 11 : राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, छपरा में मंगलवार को आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं व शिक्षक छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, छपरा में अंतरिक्ष व खगोल विज्ञान प्रयोगशाला के तत्वावधान में "स्टार गेज व मून गेज" विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन एसएसए के सहायक डॉ अजय कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त डॉ. नसीम अख्तर के समन्वय में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नवम् से द्वादश तक की छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन व सक्रिय सहभागिता के साथ भाग लिया। प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित प्रतियोगिता में अंतरिक्ष विज्ञान व...