नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां कुछ स्कूल बढ़ी फीस का भुगतान नहीं करने पर बच्चों को एक अप्रैल से आने से मना कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ ने छात्रों का परीक्षा परिणाम ही रोक दिया है। आरोप है कि मॉडल टाउन स्थित एक निजी स्कूल ने छात्रों का रिजल्ट तो जारी कर दिया है, लेकिन सेक्शन बताने से इनकार कर दिया है। ऐसे में सोमवार को अलग-अलग निजी स्कूलों के अभिभावकों ने शिक्षा निदेशालय के पास विरोध-प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल मनमानी फीस देने का दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने आरोप लगाया कि निदेशालय की ओर से तय फीस का भुगतान करने के बाद भी छात्रों को स्कूल में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। इस संबंध में अभिभावकों ने शिक्षा निदेशक ...