आगरा, अप्रैल 2 -- बेसिक शिक्षा विभाग के बुढ़ान सैय्यद विद्यालय में गुरुवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक राजीव वर्मा ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रशिक्षुओं और अभिभावकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की संस्थापिका सुमन सुराना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर संजय प्लेस, वजीरपुरा, मंडी सईद खां, बुढ़ान सैय्यद और हरीपर्वत क्षेत्र से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षिका कल्पना, बीएड प्रशिक्षु खुशबू, कीर्ति, शिवाली यादव, गौरव ...