गंगापार, जून 4 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा बीआरसी अंतर्गत एक विद्यालय में 50 से कम छात्र संख्या दिखाकर विद्यालय दूसरे गांव के कंपोजिट विद्यालय से संबंद्ध कर दिया गया। इससे बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इन सबको देखते हुए ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय का मर्जर समाप्त करने का अनुरोध बीएसए से किया है। लोगों का कहना है कि छिड़िया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के गलत नीतियों के कारण विद्यालय का मर्जर 2 किलोमीटर दूर तातारगंज के कंपोजिट विद्यालय में कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...