सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- सीतामढ़ी। ​नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक अत्यधिक जलप्रवाह और संभावित ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट के खतरे को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सात चिह्नित प्रखंडों के सभी सरकारी विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में हाई अलर्ट जारी किया है। डीईओ ने बैरगनिया, सुप्पी, मेजरगंज, बेलसंड, रुन्नीसैदपुर, रीगा और परसौनी प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों और केजीबीवी वार्डेन को तुरंत एहतियाती कदम उठाने का सख्त निर्देश दिया है। जारी निर्देश के अनुसार, सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे विद्यालय के संपत्तियों और दस्तावेजों को सुरक्षित स्थानों पर ...