अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय से मुलाकात की। कहा कि सुबह और छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण बच्चों की सुरक्षा खतरे में रहती है। उन्होंने स्कूल खुलने और छुट्टी के समय प्रमुख स्कूलों के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, प्रधान विनोद जोशी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...