नैनीताल, अक्टूबर 4 -- भवाली, संवाददाता। डीविटो स्कूल भवाली में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स रविवार को भी जारी रहा। नैनीताल जिले के पर्वतीय विकासखंडों से शिक्षक इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह नेगी की मौजूदगी रही। स्कूल मैनेजर ट्रिजा जॉर्ज ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन आयोजित शिविराग्नि कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश आर्या मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्काउट आंदोलन की समाजोपयोगी भूमिका की सराहना करते हुए शिक्षकों से विद्यालयों में बच्चों को स्काउट-गाइड की शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। प्रशिक्षण दल में जिला सचिव नैनीताल आरएस जीना,...