बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- सोशल साइट इंस्टाग्राम पर चाईल्ड पोनोग्राफी से जुड़े वीडियो-फोटो अपलोड करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बिजनौर से इंस्टाग्राम आईडी पर चाईल्ड पोनोग्राफी अपलोड की गई थी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। करीब पांच माह पहले सोशल मीडिया पर मुस्कान नामक एक यूजर आईडी से आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया था। यह वीडियो सीधे तौर पर बाल यौन शोषण से संबंधित था। सोशल मीडिया की साइबर मॉनिटरिंग के दौरान, दिल्ली की साइबर टीम को इस आपत्तिजनक सामग्री के बारे में जानकारी मिली। टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत वीडियो के स्रोत और अपलोडर की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू करते हुए बुलंदशहर पुलिस को पत्र भेजा। इसके बाद थाना साइबर क्राइम पुलिस की जांच में सामने आया क...