'सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव' विषय पर संगोष्ठी आयोजित
गिरडीह, अगस्त 26 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से 'सोशल मीडिया का युवा पर प्रभाव' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि घाघरा साइंस कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार तथा विशिष्ट अतिथि इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. बासुदेव प्रसाद थे। कार्यक्रम का विषय प्रवेश समाजशास्त्र विभाग की प्रो. डॉ. उमा पांडेय ने कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और इसके नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का संतुलित और सकारात्मक उपयोग विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन अत्यधिक उपयोग पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता को प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.