इंदौर, अप्रैल 30 -- इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद मेघालय की एक कोर्ट ने राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। सोनम को जमानत मिलने पर उनके भाई गोविंद रघुवंशी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सोनम कभी इंदौर नहीं आएगी और इस वक्त वह शिलांग में अकेले है उसके साथ कोई नहीं है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा 'पापा उसे छोड़कर इंदौर आ चुके हैं। सोनम के लिए हमने कोई भी प्राइवेट वकील नहीं किया था। और वह कभी इंदौर नहीं आएगी।' सोनम के भाई ने कहा कि इंदौर से भी एक वकील का नाम सामने आ रहा है जो राजा सोनम केस से जुड़े हुए थे ये महज अफवाह हैं। वहीं राजा के परिवार के सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि इसका कोई सेंस नहीं है ये सभी चीजें गलत हैं ...