नई दिल्ली, जून 22 -- वेस्टइंडीज के धाकड़ हरफनमौला कीरोन पोलार्ड ने क्रिस गेल का टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद माफी मांगी है। पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 के दौरान क्रिस गेल के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। पोलार्ड अब 14582 रनों के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड ने 39 साल की उम्र में यह इतिहास रचा। पोलार्ड ने मुंबई की फ्रेंचाइजी से खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के दौरान वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लबाज बने। यह भी पढ़ें- भारत की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, साउथ अफ्रीका अभी भी परेशानकीरोन पोलार्ड के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 14,582 रन बन...