'सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- कौशाम्बी, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को 'विकसित भारत-2047' के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को अपने-अपने घरों में शाम सात बजे 'आशीर्वाद का दिया' के तहत दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों एवं महाविद्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। विशिष्ट स्थलों पर विशेष रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जिसमें शिव मंदिर मूरतगंज, कुबरी घाट, कड़ा धाम, राम वनगमन मार्ग, मेडिकल कॉलेज मंझन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.