औरैया, दिसम्बर 29 -- दिबियापुर नगर पंचायत सभागार में प्रज्ञा प्रवाह की कानपुर प्रांत इकाई ब्रह्मावर्त परिषद द्वारा संचालित शोध अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में पुस्तक परिचर्चा एवं विषय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की कालजयी पुस्तक भारतीय इतिहास के छह स्वर्णिम अध्याय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय राजनीति और समाज में 'सेक्युलर' शब्द के कथित गलत प्रयोग पर चिंता जताई। परिचर्चा में पुस्तक में वर्णित भारतीय इतिहास के गौरवपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सावरकर ने भारतीय इतिहास के उन स्वर्णिम अध्यायों को सामने रखा है, जिन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक आशीष मिश्रा ने रखी। स्तंभकार, इतिहासकार ...