नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। जनपथ के हैंडलूम हाट में सोमवार से शुरू हुआ आठ दिवसीय हैंडलूम एक्सपो 'सूतधारा' भारत की समृद्ध बुनाई विरासत का जीवंत दर्शन करा रहा है। विकास आयुक्त (हथकरघा), वस्त्र मंत्रालय और नेशनल डिजाइन सेंटर के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से 75 से अधिक बुनकर, स्वयं सहायता समूह और सहकारी समितियां शामिल हैं। पूर्वोत्तर की सूक्ष्म बुनाई, दक्षिण की सिल्क परंपरा, कश्मीर का ट्वीड और उत्तर भारत के कॉटन फैब्रिक यहां एक साथ सजाए गए हैं। रोजाना सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुला यह एक्सपो 8 दिसंबर तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.