रांची, अगस्त 14 -- रांची। सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. अम्रेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षित प्रसव और मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण व नियमित प्रसव पूर्व जांच पर जोर दिया गया। सिविल सर्जन ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर त्वरित इलाज व रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ मृत्यु के कारणों की समीक्षा कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...