अलीगढ़, मई 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे तक तेज आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। गुरुवार सुबह चली ठंडी हवाओं और आसमान में हल्के बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जरूर दी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर बेहद तीखे हो गए। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। यह भी पढ़ें- मौसम की तल्खी से मिली राहत, आंधी-पानी की चेतावनी बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरा ढककर चलते नज...