वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में आर्थिक रूप से अक्षम वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जिला प्रशासन, माध्यमिक शिक्षा विभाग और 'फिजिक्स वाला' की तरफ से एक नई पहल की गई है। 'सुपर-30' की तर्ज पर इन विद्यार्थियों को स्कूल के बाद नीट-जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। कक्षाएं रवींद्रपुरी कॉलोनी स्थित गोपी राधा इंटर कॉलेज में चलाई जाएंगी। गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिले के 60 से ज्यादा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में इस योजना के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने की। इस मौके पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह और डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.