नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विधानसभा ने सीएजी स्वास्थ्य ऑडिट को लेकर विभागों को 31 जुलाई तक कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा गया है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण और सेवाओं का विस्तार बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली के लिए जरूरी है। विधानसभा सचिवालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए निर्धारित समयसीमा तय करते हुए सभी संबंधित विभागों को लोक लेखा समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश मार्च 2022 को समाप्त हुए वर्ष के लिए आई सीएजी रिपोर्ट पर आधारित है। सभी विभागों को 31 जुलाई तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट देने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.