औरैया, मई 2 -- औरैया, संवाददाता। प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों सौरभ उर्फ टीटू और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। औरैया कोतवाली में खुलासे के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने प्रेस वार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा भी मौजूद रहे। एसपी के मुताबिक, अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पडरिया ऊंचा निवासी वंदना ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला और एक पुरुष ने प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सिलाई सेंटर खुलवाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे ठगी की। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच क...