नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- मुंबई के जुहू में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के सनसनीखेज मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस ने केवल 15 मिनट के भीतर ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीनों मुख्य संदिग्धों को धर दबोचा है। कोटा पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने सोमवार को बताया कि तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन पकड़कर राजस्थान के रास्ते दिल्ली और फिर नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन कोटा जंक्शन पर ही उनकी यह साजिश नाकाम कर दी गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है।रेहान उर्फ सुक्का (मेन शूटर): सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला।ऋतिक कुर्मी उर्...