मैनपुरी, मार्च 15 -- यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की स्मार्ट मीटर योजना अब नगर के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। बिजली विभाग द्वारा निर्धारित तिथि से पहले ही कनेक्शन काटने और बिल जमा करने के बावजूद आपूर्ति बहाल न होने से सैकड़ों परिवार भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। एक ओर जहाँ घरेलू गैस की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं, वहीं नगर के एक सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट गए। इनमें से कई उपभोक्ताओं ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते उनके स्मार्ट मीटर न तो रिचार्ज हो रहे हैं और न ही रीकनेक्ट। रविवार का अवकाश होने के कारण समस्या और विकट हो गई, लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे और शाम होते ही घरों में अंधेरा छा गया। उपभोक्ता इस अव्यवस्था को लेकर विभाग को जमकर कोसते नजर आए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.