अमृतसर, जुलाई 28 -- अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने एक अहम बयान देते हुए कहा है कि सिख धर्म में योग के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों को सलाह दी है कि वे लंगर और दीवान हॉल सहित गुरुद्वारा परिसर के भीतर योग सत्र आयोजित करने की अनुमति न दें।युवाओं ने जताई थी चिंता मंजी साहिब दीवान हॉल में सुबह की सभा को संबोधित करते हुए जत्थेदार गरगज ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ सिख युवाओं ने उनसे संपर्क कर इस बात पर चिंता जाहिर की थी कि कुछ गुरुद्वारों में योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोग विभिन्न आसन और सांस लेने के व्यायाम (ब्रीदिंग एक्सरसाइज) कर रहे हैं।'घर पर व्यायाम करने से कोई आपत्ति नहीं' ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सिख दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए जत्थेदार ने कई अहम बातें बत...