नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और जनरल सचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि पंथ के ऐतिहासिक दिवसों को मनाने में सभी सिंह सभाओं ने हमेशा बहुमूल्य सहयोग दिया है। सिंह सभाओं के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रमों में संगत के सहयोग से सहज पाठ आयोजित हुए। इनका भोग लाल किले पर लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ। ये कार्यक्रम नवंबर 2026 तक चलेंगे। सिंह सभाओं ने अन्य ऐतिहासिक दिवसों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...