आजमगढ़, मई 14 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सवरूपुर गांव में मंगलवार रात आई बरात में सिंदूरदान के बाद दूल्हा की हालत बिगड़ गई। वह लड़खड़ाने लगा। यह देखकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने उस पर नशा करने का आरोप लगाते हुए दूल्हा और कुछ बरातियों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। बुधवार को पूरे दिन पंचायत चली, लेकिन दुल्हन ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी मुसाफिर चौबे की शादी जीयनपुर के सवरूपुर गांव में तय थी। यह भी पढ़ें- बारात से पहले दूल्हा फरार, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन मंगलवार को बरात आई। धूमधाम से जयमाल का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद मंडप में शादी की रस्म पूरी कराई गई। सिंदूरदान के बाद दूल...