नई दिल्ली, मई 3 -- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने फिर से मतदान करवाने का आदेश जारी कर दिया है। 29 अप्रैल को यहां मतदान करवाया गया था। चुनाव में गड़बड़ियों, मतदाताओं को डरा-धमकाकर वोट डलवाने और बाहरी लोगों के बूथ में मौजूद होने की सूचनाएं मिलने के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर मतदान को रद्द कर दिया। अब 21 मई को फिर से यहां वोट डाले जाएंगे। पुनर्मतदान के वोटों की गिनती 24 मई को होगी। यह वही सीट है जहां से टीएमसी की ओर से जहांगीर खान उम्मीदवार हैं। बंगाल में पुलिस ऑब्जर्वर बनाए गए यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा के साथ उनका विवाद काफी चर्चा में है। जहांगीर खान ने अजयपाल शर्मा को धमकी देते हुए फिल्मी डायलॉग मारा था। उन्होंने कहा था, उन्होंने खेल शुरू किया है लेकिन खत्म हम करेंगे। उन्ह...