मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय की बैठकें और फिर योजनाओं व कार्यस्थलों का निरीक्षण का काम। ऊपर से ज्यादातार साहबों के रहने का ठिकाना प्रखंड और अंचल मुख्यालय न होकर शहर में है। जिला मुख्यालय से अंचल और प्रखंड के अलावा पीएचसी, सीएचसी तक की जितनी दूरी, साहबों का उतनी देर से पहुंचना और उतनी ही जल्दी चल देना आम बात है। ऐसे में अपने काम के लिए अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले आम लोगों की साहबों से भेंट बड़ी मुश्किल से हो पा रही है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड में प्रखंड और अंचल कार्यालय के अलावा पीएचसी-सीएचसी पहुंचने वाले पीड़ितों, फरियादियों को निराशा ही हाथ लगी। हद तो यह हो गई कि अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष की उपस्थिति में निर्धारित जनता दरबार से भी साहब गायब रहे। किसी तरह कनिष्ठों ने खानापूरी की। सकरा : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.